Skip to content

अज्ञात लुटेरे गैस एजेंसी केशियर को बंधक बनाकर लाखों लूट ले गए राशी

बोल इंडिया न्यूज़ जिला ब्यूरो
मो मुजम्मिल की रिपोर्ट

छिंदवाड़ा जिले के सौसर नगर में साप्ताहिक बाजार चौक मे स्थित इंडेन गैस एजेंसी में अज्ञात नकाबपोश द्वारा ₹671000 की रुपए की बड़ी राशि सुबह-सुबह दिनदहाड़े गैस एजेंसी के कैशियर को बंधक बनाकर लूट ले गए। अज्ञात नकाबपोश द्वारा इंडियन गैस एजेंसी के कैसियर को रशियों के सहारे कुर्सी से बांधकर बंधक बनाकर सिलेंडरों की विक्रय की गई जमा राशि को लूट कर ले गए।
सौसर पुलिस प्रशासन के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सौसर के साप्ताहिक बाजार चौक कार्यालय से इंडेन गैस एजेंसी का संचालन होता है। विगत 3 दिनों से बैंकों के बंद रहने से कलेक्शन की राशि अधिक ₹671000 जमा हो गई थी।

इसी राशि को सुबह-सुबह करीब 9:00 अज्ञात नकाबपोश द्वारा लूट ले गया गया। सौसर थाना प्रभारी श्री अमित कोरी ने बताया कि अभी जांच जारी है। शीघ्र ही अज्ञात डकैती का पर्दाफाश किया जाएगा। इस संबंध में इंडियन गैस एजेंसी के असिस्टेंट मैनेजर मनीष साखरे ने बताया कि सुबह 9:00 बजे अज्ञात नकाबपोश बाइक द्वारा आए थे। जिन्होंने कैसियर को बंधक बनाकर 671000 रुपए लूट के ले गए हैं। हमारे द्वारा पुलिस प्रशासन से शिकायत दर्ज कर मामला बताया गया है। उल्लेखनीय है कि इस कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं। सुबह सुबह हुई बड़ी डकैती को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल के साथ-साथ तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get 30% off your first purchase

X