Skip to content

भोपाल यश भारत। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से आज यश भारत पत्र समूह के संस्थापक आशीष शुक्ला ने सौजन्य भेंट की।

बीते माह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर जो लेख प्रकाशित किए थे जिसमें मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का भी लेख शामिल रहा। उसका एल्बम आशीष शुक्ला ने मुख्यमंत्री को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इन लेखों की सरहना की। एवं मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने यश भारत के अरूणोदय पंचांग 2026 का विमोचन किया।

यशभारत संस्थापक आशीष शुक्ला ने श्री यादव को यश भारत मुंबई संस्करण के लोकार्पण पर आने का न्योता दिया साथ ही दुबई यश भारत संस्करण के प्रारंभ होने की सिलसिलेवार जानकारी दी और दुबई आने का भी निमंत्रण दिया। इस अवसर पर आशीष शुक्ला ने मुख्यमंत्री को अरुणोदय डायरेक्टरी भेंट की।मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यशभारत के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get 30% off your first purchase

X