Skip to content

मध्य प्रदेश भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ सिवनी की कार्यकारिणी घोषित, डॉ. मुबीन एम. रहमान को मिली जिला सह-संयोजक की बड़ी जिम्मेदारी

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर प्रदेश संयोजक डॉ. विशाल बघेल की सहमति से जारी हुई सूची• कान्हीवाड़ा के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. मुबीन एम. रहमान बने जिला सह-संयोजक, चिकित्सा जगत और संगठन में हर्षभोपाल/सिवनी। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के सांगठनिक विस्तार के तहत भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला सिवनी की नई जिला कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार एवं प्रदेश संयोजक भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ माननीय डॉ. विशाल बघेल की सहमति से जिला संयोजक डॉ. भूपेन्द्र मिश्रा और भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने इस नई कार्यकारिणी की सूची जारी की है।इस नई सांगठनिक घोषणा में कान्हीवाड़ा क्षेत्र के प्रतिष्ठित और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मुबीन एम. रहमान को संगठन में महत्वपूर्ण और शीर्ष भूमिका सौंपते हुए जिला सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। डॉ. रहमान के साथ सिवनी से डॉ. अरुप सिंह और लखनादौन से डॉ. प्रेमशंकर प्रजापति को भी जिला सह-संयोजक पद की कमान सौंपी गई है।स्वास्थ्य नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना प्राथमिकता: डॉ. रहमानराष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मीडिया से चर्चा के दौरान नवनियुक्त जिला सह-संयोजक डॉ. मुबीन एम. रहमान ने अपनी इस नियुक्ति पर केंद्रीय व राज्य नेतृत्व, जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन और जिला संयोजक डॉ. भूपेन्द्र मिश्रा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उसके अनुरूप जिले के सुदूर और ग्रामीण अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य चेतना जगाने का कार्य करूँगा। केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजनाओं (जैसे आयुष्मान भारत) का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुँचाना हमारी प्राथमिकता होगी।”कार्यकारिणी में इन वरिष्ठ डॉक्टरों को मिली जगह:पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिले के विभिन्न अंचलों से योग्य चिकित्सकों को शामिल किया गया है। इसमें जिला सदस्य के रूप में डॉ. धर्मेश ठाकुर (केवलारी), डॉ. राजेश सनोडिया (सिवनी), डॉ. दीपक ठाकुर (बरघाट), डॉ. मिथिलेश बघेल (सिवनी), डॉ. नंदकिशोर सनोडिया (सिवनी), डॉ. अवधेश वर्मा (सिवनी), डॉ. निलेश वर्मा (सिवनी), डॉ. सीमा विश्वास (गंगेरूआ), डॉ. अमित चंद्रवंशी (सिवनी), डॉ. रवि चौरसिया (केवलारी), डॉ. प्रद्युमन सोनी (बरघाट), डॉ. जयशंकर साहू (लखनादौन), डॉ. नितिन कटरे (सिवनी) एवं डॉ. राजेन्द्र बिसेन (सिवनी) को मनोनीत किया गया है। वहीं, मीडिया समन्वय के लिए डॉ. मनोज बात्री (सिवनी) को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।प्रदेश और जिला संगठन ने दी बधाई:चिकित्सा प्रकोष्ठ की इस सशक्त कार्यकारिणी के गठन पर भाजपा के राज्य स्तरीय वरिष्ठ पदाधिकारियों, जिले के प्रबुद्ध नागरिकों, वरिष्ठ चिकित्सकों और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक डॉ. भूपेन्द्र मिश्रा एवं जिला सह-संयोजक डॉ. मुबीन एम. रहमान सहित सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती की कामना की है। यह सांगठनिक नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से प्रभावी हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get 30% off your first purchase

X